Sustain Humanity


Friday, August 7, 2015

मजहब नफरत का,सियासत कातिल,हुकूमत फौजी और बाजार खुल्लाताला? कयामत का इससे बड़ा कोई रसायन हो तो बताइये! पलाश विश्वास


मजहब नफरत का,सियासत कातिल,हुकूमत फौजी और बाजार खुल्लाताला?
कयामत का इससे बेहतर कोई रसायन हो तो बताइये!
पलाश विश्वास
রাজধানীতে বাসায় ঢুকে ব্লগারকে কুপিয়ে হত্যা

ढाका से खबर हैः
রাজধানীর উত্তর গোড়ানে বাসায় ঢুকে ধারালো অস্ত্র দিয়ে কুপিয়ে ব্লগার নিলয় চ্যাটার্জিকে (৪০) হত্যা করেছে দুর্বৃত্তরা। শুক্রবার দুপুর দুইটার পর এই হত্যাকাণ্ড ঘটে।
খিলগাঁও থানার ওসি মোস্তাফিজুর রহমান ভূঁইয়া জানান, ১৬৭ উত্তর গোড়ানের একটি বাড়ির পাঁচতলায় নিলয় চ্যাটার্জি ভাড়া থাকতেন। তিনি আরডিসি নামে একটি বেসরকারি প্রতিষ্ঠানের কর্মকর্তা। বেলা তিনটার দিকে খবর পেয়ে পুলিশ ঘটনাস্থলে পৌঁছেছে।

बंटवारा फिर जीने लगे हैं हम,वरना दिलों की दास्तां वही और खुशबू महब्बत की वही वही!

हमने किसी से कहा नहीं कभी कि मुहब्बत है,यकीन कर लें
न किसी ने हमसे कहा है कि मुहब्बत है,यकीन कर लें

हम फिर वहीं बंटवारे के वारिशान है लावारिश हर तरफ
इसीलिए खूनखराबा दहशतगर्दी बेलगाम है हर तरफ

इसी लिए जंगी यह मजहबी जुनून सरहदों के आर पार
कि फिर कत्ल हुआ है एक ब्लागर मजहब के नाम

पता नहीं पल छिन पल छिन कौन कहां मारा जा रहा है!
पता नहीं पल छिन पल छिन कहां कहां खून बह रहा है!

किसी संतन को अब सीकरी से कोई काम नहीं
सियासत ही मजहब है,इंसानियत कहीं नहीं

जो अखंड हिंदू राष्ट्र का ऐलान कर रहे हैं हर तरफ
वे भी जंगी दहशतगर्द उसीतरह हैं,जो हम देख रहे हैं
इंसानियत का मुल्क बांट रहे हैं दुनिया में हर तरफ।

बांग्लादेश में 40 साल के एक धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगर की उसके फ्लैट में गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। देश में यह चौथे ब्लॉगर की हत्या हुई है। निलय नील की अज्ञात लोगों ने ढाका के उत्तरी गोरहान इलाके में हत्या की। उनका शव चौथी मंजिल स्थित उनके फ्लैट से बरामद किया गया।
खिलगांव के प्रभारी पुलिस अधिकारी मुस्तफीजुर रहमान ने ‘बीडी न्यूज’ को बताया कि नील की उनके फ्लैट में आज अपराह्न करीब 1:45 बजे हत्या की गई। उन्होंने कहा कि जुमे की नमाज के बाद पांच लोग नील के फ्लैट में दाखिल हुए और उनकी हत्या कर दी।
ব্লগার নিলয় নীল

बहरहाल इंडियन एक्सप्रेस की खबर हैः

Niloy Neel, another secular blogger, hacked to death in Bangladesh, fourth this year

Niloy Neel, a secular blogger, was hacked to death at his flat in Dhaka today by five machete-wielding assailants


शायद ओम थानवी के खिलाफ जारी मुहिम के जिम्मेदार भी हमीं हैं जो हमने खुल्ला ऐलान कर दिया कि आरऐशएस के बाजारु हुकूमत के खिलाफ रीढ़ सिर्फ उन्हींकी साबूत है।

माफ कीजिये.थानवी साहेब, हमारी मंशा यह कतई नहीं थी कि आपको पिटवाने का इंतजाम करें लोग इसतरह।
पिटवा न भी सकें तो पिटवाने की अफवाहें फैला सकें इसतरह।

हम भूल रहे थे कि कानून के नाम पर दरिंदगी का कारोबार हर कहीं फल फूल रहा है और मजहबी सियासत को आजादी से किसी की सख्त नापसंद है जैसे सरहदों के आर पार हर बार कहीं न कहीं मुहब्बत की शहादत हर किस्से का अंजाम है।

उन किस्सों के तमाम किरदार भी फिर हमीं हैं।
कत्ल जो हुआ,वह भी हम,और कातिल भी हमीं हैं।
चूंकि इंसानियत के मुल्क में सन्नाटा है पसरा हुआ।

लोग अंधे भी हैं।
लोग बहरे भी हैं।
लोग गूंगे भी हैं।
उपभोक्ता हैं नागरिक।
भोग के लिए कुछ भी कटवा लें।

दिलों की दास्तां पर गौर करें तो कश्मीर में बहते खून की उमस से दिल फिर बेताब होगा और पंजाब की सारी नदियां फिर अनबंधी बहने लगेंगी मुल्कों के आर पार और हिमालय का जख्म हर दिलोदिमाग में पिघलता ग्लेशियर होगा।

अगर अखंड होना है किसी मुल्क को तो मजहबी वह हो नहीं सकता यकीनन।बंटवारे के किस्सों पर फिर गौर करें कि दंगाई मजहब ने कैसे कैसे बंटवारे को अंजाम दिया है। कहां नहीं,कह दीजिये।

किस्से तो फिर भी किस्से हैं,सरहदों के आर पार इतिहास भूगोल के दायरे,मजहब और पहचान के दायरे तोड़कर तनिक खड़े हों हकीकत की जमीं पर तो दिलों की दास्तां भी पढ़ लें दिलों की जुबां और हरफों पर हरगिज न जायें,आवाजें पहचान लें,चीखें फिर वहीं हैं,जो हमारी चीखें हैं हर बार ,बार बार हर कहीं।खून भी हमारा ही बह रहा हर कहीं।

बहुत दहशतजदा हूं कि बांग्लादेशी ब्लागरों का चेहरा अब न जाने किस किस के चेहरे पर चस्पां हो और डरता हूं कि पाकिस्तान को जो लोग नर्क बनाये हैं,वे ही लोग बांग्लादेश में हैं,फिर वे ही लोग नेपाल में भी खूब हरकत में हैं,श्रीलंका में भी वहीं लोग खड़े हैं तो गुजरात हो या पंजाब,कश्मीर हो या असम या फिर आदिवासी दलित भूगोल का कोई कोना है,फिर फिर वे ही हाथ रंगे हैं।
सारे के सारे छुट्टे सांढ़ हैं भयंकर और सारे के सारे नंगे हैं।इसी लिए देश की छोड़िये,इस दुनिया में हर कहीं फिर वे ही दंगे हैं।

हम जानते थे कि अंदर ही अंदर क्या क्या पक रहा है और कैसे कैसे लेआउट बन रहा है,कैसे कैसे कांटेंट बदल रहा है कि सच को कैसे कैसे झूठ में बदला जा रहा है कि कत्लेआम की खातिर क्या क्या मैनेजमेंट हैं कि डाउ कैमिकल्स के गुल कहां कहां बहार हैं कि उंगलियों की छाप से लेकर डीएनए प्रोफाइलिंग जैसे बवासीर नासूर में तब्दील हैं कहां कहां।

हमें यकीनन मालूम था कि थानवी हमारे दरम्यान रहेंगे नहीं और न हम कहीं होंगे फिर यहां।

कि दोस्ती हमारी थी नहीं कभी,दुश्मनी भी थी नहीं कभी,फिर भी सच कहना बहुत जोखिम का है कि हमारे बीच जो भी लिख पढ़ रहे हैं मेहनतकशोंं के हकहकूक के लिए अब उन्हें भूमिगत आग बनकर जीना है कि खुशबू से भी कातिलों के निशाने सध जाते हैं इन दिनों और शब्दभेदी वाण भी हैं।निगरानी हो रही चप्पे चप्पे पर कि कातिल बेहद हरकत में हैं और जमाना सो रहा है।

रीढ़ जिनकी हो ही नहीं,रीढ़ हो या न हो,उन्हें क्या?

नील अपने फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहते थे। वह 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान युद्ध अपराधों को अंजाम देने वाले लोगों को मौत की सजा की मांग करने वाले समूह ‘गंजगारन मंच’ के कार्यकर्ता भी थे। गंजगारन मंच के प्रवक्ता इमरान एव सरकार ने कहा कि हमला फ्लैट में खुद को संभावित किरायेदार बताकर दाखिल हुए।

नील की हत्या से पहले फरवरी महीने में 45 साल के ब्लॉगर अविजीत रॉय की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इसके बाद ब्लॉगर वशीकुर रहमान की हत्या की गई। अलकायदा से जुड़े संगठन ‘इंडियन सबकान्टिनेंट’ :एक्यूआईएस: ने धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगरों की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

कट्टरपंथी समूह ‘अंसार बांग्ला टीम’ ने भी इन हत्याओं की जिम्मेदारी ली थी। मंच के कार्यकर्ता तथा ब्लॉगर अहमद रजीब हैदर की दो साल पहले मीरपुर स्थित उनके आवास पर हत्या कर दी गई थी।
প্রত্যক্ষদর্শীর বরাত দিয়ে ওসি জানান, জুম্মার নামাজের পর চার থেকে পাঁচজন অজ্ঞাত দুর্বৃত্ত নিলয়ের ফ্ল্যাটে প্রবেশ করেছিল। তারা উপর্যুপরি কুপিয়ে তার মৃত্যু নিশ্চিত করে ঘটনাস্থল ত্যাগ করে। এই ঘটনার পর সিআইডির ক্রাইম সিনস বিভাগ ঘটনাস্থলে পৌঁছে হত্যার আলামত সংগ্রহ করছে।
এ ব্যাপারে গণজাগরণ মঞ্চের একাংশের মুখপাত্র ইমরান এইচ সরকার বলেন, নিলয় গণজাগরণ মঞ্চের একজন সক্রিয় কর্মী ছিলেন। তিনি ব্লগে বিভিন্ন বিষয় নিয়ে লেখালেখি করতেন।
ধারণা করা হচ্ছে, ব্লগে লেখালেখির কারণে উগ্র ধর্মীয় গোষ্ঠী নিলয়কে হত্যা করতে পারে।

No comments:

Post a Comment