Sustain Humanity


Saturday, August 15, 2015

Gopal Rathi आज भारत की दो विभूतियों महर्षि अरबिंदो घोष की जयंती और रामकृष्ण परमहंस पुण्यतिथि है l इन दोनों महान विभूतियों को शत शत नमन l


आज भारत की दो विभूतियों महर्षि अरबिंदो घोष की जयंती और रामकृष्ण परमहंस पुण्यतिथि है l
इन दोनों महान विभूतियों को शत शत नमन l
आज महर्षि अरबिंदो घोष का जन्मदिवस है l आधुनिक काल में भारत में अनेक महान क्रांतिकारी और योगी हुए हैं, अरबिंदो घोष उनमें अद्वितीय हैं। अरविंदो घोष कवि और भारतीय राष्ट्रवादी थे जिन्होंने आध्यात्मिक विकास के माध्यम से सार्वभौमिक मोक्ष का दर्शन प्रतिपादित किया।
आज रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि है l वे भारत के एक महान संत एवं विचारक थे। इन्होंने सभी धर्मों की एकता पर ज़ोर दिया था। उन्हें बचपन से ही विश्वास था कि ईश्वर के दर्शन हो सकते हैं। अतः ईश्वर की प्राप्ति के लिए उन्होंने कठोर साधना और भक्ति का जीवन बिताया। रामकृष्ण मानवता के पुजारी थे। साधना के फलस्वरूप वह इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि संसार के सभी धर्म सच्चे हैं और उनमें कोई भिन्नता नहीं है। वे ईश्वर तक पहुँचने के भिन्न-भिन्न साधन मात्र हैं।

No comments:

Post a Comment